बागपत, फरवरी 8 -- चांदीनगर। चांदीनगर क्षेत्र के एक चमरावल गांव में किशोर की शादी कराए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस उसके घर पर पहुंच गई। उसने किशोर के परिजनों से जन्म प्रमाण पत्र या अन्य कागजात दिखाने के लिए बोला, तो वे कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने किशोर को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवा दिया, जिससे उसकी आयु का पता चल सके। वहीं, बाल कल्याण समिति को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। दूसरी ओर रविवार को होने वाली किशोर की शादी भी फिलहाल टल गई है। क्योंकि किशोर का अभी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं हुआ है। चांदीनगर क्षेत्र के चमरावल गांव निवासी एक श्रमिक ने अपने पुत्र का रिश्ता मेरठ की युवती के साथ तय किया था। रविवार की शाम श्रमिक के बेटे की बारात जानी थी। परिजन ग्रामीणों और रिश्तेदारों को बारात का न्यौता तक दे चुके थे। घर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.