मोतिहारी, मई 4 -- मोतिहारी, निसं। शहर के अगरवा मोहल्ला में किशोर गोलू कुमार की चाकू गोद कर हत्या मामले में अब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हत्या के 9 दिन बाद भी बदमाश फरार चल रहे हैं। चाकू गोदकर हत्या के बाद एएसपी सह सदर डीएसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर बदमाशों को घटनास्थल सहित शहर के कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पहचान की थी। लेकिन बदमाशों की पहचान के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हुई है। बताया जाता है कि शहर के अगरवा मोहल्ला के एक निजी स्कूल के समीप 24 अप्रैल की शाम गोलू कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। आपसी विवाद के बाद उसे चाकू मारी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.