गोरखपुर, दिसम्बर 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चिलुवाताल थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक किशोर की गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान परमेश्वरपुर टोला कृतपुरा निवासी मिथिलेश उर्फ मिठाई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चिलुआताल थाने में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि परमेश्वरपुर गांव निवासी रामजी अपने खेत में मड़ई डालकर रहते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे उनका नाती खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही मिथिलेश उर्फ मिठाई ने अकारण किशोर को पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से किशोर का मुंह और नाक दबाकर गला घोंटने की कोशिश की और उसे गेहूं के खेत में घसीटते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.