गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। एक दिन पहले दोस्त के साथ गए 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हडकंप मच गया। किशोर के शव पर चोट के निशान है और चेहरे को कुत्तों के द्वारा नौंचने के निशान भी मिले है। मृतक के पिता ने गुमशुदगी भी थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवर को सेक्टर 37 डी में स्थित औद्योगिक इलाके के पास जंगलों में दोपहर 17 वर्षीय दीक्षित का शव मिला। उसके सर पर चोट के निशान भी है। चेहरे को कुत्तों द्वारा नोंचने के निशान भी मिले है। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा एक दिन पहले दोस्त के साथ गया। किशोर सरस्वती एन्क्लेव में रहता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और जांच में सामने आ...