गंगापार, जून 23 -- भटौती पहाड़ी स्थित क्रसर प्लांट के गड्ढे में हादसे का शिकार हुए 17 वर्षीय अजय चौधरी का शव जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद घर कोहड़ार के पुराना डीह पहुंचा चीख पुकार मच गई। दिवंगत की मां सुनीता देवी बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। पिता शिवाकांत भी फफक कर रोने लगे। बोले कि यदि उसे पता होता कि बेटे के साथ अनहोनी हो जाएगी तो उसे घूमने के लिए न जाने देता। कुछ देर शव घर पर रखने के बाद गंगाघाट ले गए अन्तिम संस्कार कर दिया। कोहड़ार के पुरानाडीह निवासी शिवाकांत चौधरी भजन गायक हैं। उनकी पत्नी सुनीता आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। शिवाकांत के दो बेटे संजय चौधरी व अजय चौधरी हैं। रविवार को दोपहर दोनों भाई अपने साथियों के साथ भटौती पहाड़ी पर घूमने निकले थे, दोनों भाई व साथी सबसे पहले भटौती पहाड़ी स्थित सिद्धेश्वरनाथ धाम गए। वहॉ दर्शन पूजन के बाद सभी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.