गंगापार, फरवरी 5 -- ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक से घर लौट रहे चचेरे दो भाइयों को गंभीर चोटें आयीं थीं, जिसमें एक भाई की दौरान इलाज एसआरएन प्रयागराज में घटना के पांच घंटे बाद ही मौत हो गई थी और दूसरे चचेरे भाई की पांचवें दिन दौरान इलाज दिल्ली एम्स में मौत हो गयी। एक ही परिवार के दूसरे किशोर का शव गुरुवार सुबह दिल्ली से मांडा आते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय अभिषेक पांडेय पुत्र विनय पांडेय अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय अंकित पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय के साथ हाटा बाजार से शनिवार रात लगभग आठ बजे बाइक से अपने घर आ रहे थे। हाटा बाजार के समीप बोधीपुर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सहित दोनों भाई जमीन पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सूचना पर मांडा पुलिस मांडा सीएचसी ले आयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.