सोनभद्र, जनवरी 12 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के जरगांखाडी टोला में रविवार की देर शाम एक किशोर का गमछे के सहारे पेड़ से लटकता शव मिला। किशोर ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के जरगाखाड़ी टोला निवासी 17 वर्षीय टीनू कुमार पुत्र छोटेलाल पठारी का रविवार की शाम घर से 500 मीटर दूरी पर गमछे के सहारे पेड़ से लटकता शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर उसकी पहचान की और घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किशोर के पिता छोटेलाल ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया है यह समझ से परे ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.