आजमगढ़, जून 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव में शनिवार की सुबह घर के समाने मड़ई में किशोर का गमछा से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते गांव के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद टोटहवा गांव निवासी 17 वर्षीय अभिनव यादव पुत्र सुरेंद्र यादव इस साल 12वीं की परीक्षा पास किया था। शुक्रवार की रात में घर के समाने मड़ई में सो रहा था। शनिवार की सुबह उसकी मैना देवी जानवरो की नाद पर बांध रही थी। इस दौरान वह मड़ई में गई तो बेटा का गमछा के सहारे शव लटक रहा था। बेटा को लटकता देख मां के होश उड़ गए। घटना के बाद मां दहाड़े मार कर रोने लगी। इसके बाद आस-पास के लोगो सहित गांव के लोग आ गए। अभिनव यादव तीन भाई दो बहनो में सबसे छोटा था। घटना के बाद से परिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.