कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव में शनिवार रात भाई के साथ सोए किशोर की अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी समेत आलाधिकारी गांव पहुंच गए। जिले की सभी सीमाओं को सील कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। रविवार सुबह ख्वाजा कड़क शाह दरगाह के पास भाग रहे कार सवार अपहर्ताओं से पुलिस टीम की भुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में तीन आरोपियों को गोली लगी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। किशोर की सकुशल बरामदगी पर परिवार सहित प्रशासन ने राहत की सांस ली। घटना के 12 घंटे के भीतर किशोर की बरामदगी पर एडीजी, आईजी और एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों ने 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के इरादे से अपहरण किया था। पहाड़पुर कोदन निवासी भारत लाल विश्वकर्मा किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.