मधुबनी, फरवरी 4 -- जयनगर। किशोर कला मंदिर के तत्वावधान में आईएमए अध्यक्ष सह कला मंदिर के वरीय सदस्य डा. त्रिपुरारी प्रसाद के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा जीवनदीप अस्पताल परिसर पर हुयी। जिसमें उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। तथा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। मौके पर अस्पताल के परियोजना निदेशक विमल मस्करा,अध्यक्ष अरूण जैन,सचिव सुभाष शर्मा,राजेश चंद्र सिंह,किशोर कला मंदिर के सदस्य डा. मनोहर जायसवाल, सुमन शर्मा,त्रिपाठी जी समेत अन्य सदस्य तथा अस्पताल के चिकित्सक उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने नम आंखो से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा समाज के प्रति किये गये कार्यो की स्मरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...