मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- जनपद में 14 दिसंबर से शुरू किए गए ऑपरेशन जागृति के पांचवें चरण के तहत पुलिस अधिकारी अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के बीच जा रहे हैं। उन्हें अभियान के प्रमुख बिंदुओं से जोड़कर बता रहे हैं कि उनकी एक गलती से उनका जीवन ही नहीं बल्कि दो परिवारों, समाज के बीच बिखराव की नौबत आ सकती है। इसलिए स्कूली पढ़ाई पूरी करने के दौरान विपरीत आकर्षण की आड़ में अपने जीवन के साथ खिलवाड़ न करें। पढ़ाई पर फोकस करते समय भविष्य के निर्माण पर ही ध्यान देने की बड़ी आवश्यकता है। एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ और यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत बुधवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने करहल के सरदार सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं से संवाद किया। उन्हें ऑपरेशन जागृति अभियान की जानकारी दी। महिलाओं पर होने वाले अपराध, सुरक्षा, समानता और म...