चम्पावत, अप्रैल 27 -- लोहाघाट। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किशोरों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर जागरूकता के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 82 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता के रूप में मनोचिकित्सक डॉ. रेखा जोशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था जिज्ञासा और प्रयोग का समय होता है, जिसमें गलत संगति और तनाव के चलते नशे की आदत लग सकती है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक जीवन को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। प्राचार्य प्रो.संगीता गुप्ता ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण देकर ही इस समस्या से निपटा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.