हापुड़, मई 16 -- हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री कई बार घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। बाद में वह घर भी लौट आई थी। अब से 15 दिन पहले भी उनकी पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। जानकारी करने पर वह अपनी पुत्री को गाजियाबाद न्यायालय से लेकर घर लौटी थीं। 12 मई की सुबह साढ़े 11 बजे उनकी पुत्री बिना बताए एक बार फिर घर से कहीं चली गई थी। उन्होंने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया था, लेकिन पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा था। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया ...