मुरादाबाद वार्ता, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दलित किशोरी के अपहरण और बंधक बनाकर गैंगरेप करने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है दो दरोगाओं के ख़िलाफ़ निलंबन की कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना भगतपुर से सरे बाजार अगवा किए जाने के दो माह तक बंधक बनाकर दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में वरष्ठि पुलिस अधीक्षक ने भगतपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल को लाइन हाजिर तथा वरष्ठि उपनिरीक्षक (एसएसआई) मुरलीधर चौहान तथा हल्का दारोगा राजकुमार नैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की भूमिका की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के दबंगों ने दलित किशोरी के साथ एक के बाद एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.