बरेली, फरवरी 4 -- शाही। पांच महीने से लापता शाही क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी को एसएसपी के आदेश पर शाही पुलिस ने मंगलवार को मिर्जापुर चौराहे से बरामद कर लिया। मामले में किशोरी से शादी करने वाले दिल्ली के सीमापुरी निवासी पति वीरू और सास सुनीता हिरासत में ले लिया। किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरू, उसकी मां सुनीता, सोनू, मीरा और रानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वीरू और सुनीता को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी को महिला संरक्षण केंद्र भेजा है। किशोरी ने बताया कि माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह ननिहाल में रहने वाली सहेली के घर बिहार चली गई थी। वह चार माह तक सहेली के साथ बिहार में उसके घर रही। सहेली को सांपों के वीडिओ बनाने का शौक था। एक माह पहले सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। सहेली की मौत के बाद उसके चाचा परेशान करने लगे। तंग आक...