गाजीपुर, फरवरी 21 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक 16 वर्षीय किशोरी से मनबढ शादीशुदा युवक ने छेड़खानी की और धमकी दी। परिजनों के तहरीर पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री खेत पर घास काटने गई थी। वहां से लौटते समय कुछ ‌कदम दूरी पर सुनसान जगह देख बगल का ही एक मनबढ युवक उससे अश्लील बात करने लगा। उसने आपत्ति जताई तो युवक छेड़खानी करते हुए उसे धमकी देने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ आदि का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...