हरदोई, मार्च 27 -- पाली। किशोरी का अपहरण कर रेप के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक गांव निवासी व्यक्ति ने 24 मार्च को लिखाए मुकदमा में बताया था कि उसकी 14 वर्ष की बेटी को गांव का शिवम बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसी दिन किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में हुए बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा में रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी की। फिर आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास में लगी हुई थी। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि गुरुवार सुबह जानकारी हुई कि शिवम अपने घर पर है। एसआई जय नारायण मिश्रा व कांस्टेबल अरुण वर्मा ने आरोपित युवक के घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.