लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गाजीपुर इलाके में बुधवार देर रात 13 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। वहां दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। किशोरी के परिवारीजन पहुंचे तो आरोपित धमकाते हुए भागा। भागने के दौरान वह सड़क किनारे गड्ढे में मुंह के बल गिरा और उसका पैर टूट गया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सर्वोदयनगर में रहने वाला देवकरन आए दिन बेटी को परेशान कर छेड़छाड़ करता रहता था। पूर्व में भी उसे कई बार समझाया पर वह माना नहीं। बुधवार रात घरवाले खाने के बाद सो गए। तड़के करीब चार बजे आंख खुली। बेटी घर पर नहीं थी। आशंका पर देवकरन के घर पहुंचे। बेटी की वहां रोने और चीखने की आवाज आ रही थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे। किसी ने न...