बरेली, फरवरी 16 -- भमोरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में गली में जा रही किशोरी से मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह सात दिन पूर्व घर से गली में जा रही थी, आरोप है कि गली में उसे अकेले देखकर शिवकुमार ने छेड़छाड़ की और विरोध करने व शोर मचाने पर शिव कुमार के साथी बागेश और प्रेमपाल ने किशोरी के साथ मारपीट की। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से तीनों युवकों पर छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.