प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए अपनी बेटी (किशोरी) से बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। कहा कि उधारी के बदले आरोपी उसकी बेटी से बदसलूकी कर रहा है। जब वह उलाहना देने उसके घर गया तो गाली गलौज कर उसे घर से भगा दिया गया। मामले में उसने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...