गोरखपुर, अगस्त 7 -- कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय किशोरी गांव के बगीचे के समीप शौच करने गई थी, उसी दौरान आरोपित ने किशोरी दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। किशोरी की मां ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री दोपहर के दौरान शौच के लिए गांव के बाहर बागीचे के समीप गई थी। उसी दौरान आरोपित युवक परमानन्द सिंह किशोरी को बाग से खींचकर निर्जन स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। कैंपियरगंज पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...