रामपुर, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र की एक किशोरी केसाथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पटवाई पुलिस ने बरेली के युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में शिकायत पत्र देखकर आरोप लगाया है था कि उसकी बहन 30 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में दो लोगों ने उसकी नाबालिक बहन को जबरन पकड़ लिया और एक घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बरेली जिले के मीरगंज निवासी नितिन पुत्र सर्वेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.