धनबाद, दिसम्बर 11 -- धनबाद, प्रतिनिधि शादी का प्रलोभन देकर किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने मामले के नामजद गयाजी डोभी निवासी रंजीत दास को दोषी करार दिया। सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर झरिया थाने में 12 सितंबर 2024 को दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के मुताबिक वे लोग बाहर गए थे। वापस आए तो उनकी पुत्री घर में नहीं मिली। 3-4 लाख रुपए के सोने के जेवरात व 80 हजार रुपए नकद भी गायब थे। प्राथमिकी में कहा था कि उसी दिन रंजीत दास ने फोन कर पीड़िता के पिता को बताया था कि उनकी पुत्री उसके पास है। धमकी दी कि जमीन जायदाद मेरे नाम लिख दो, नहीं तो वीडियो-फोटो वायरल कर देंगे। अनुसंधान के बाद पुलिस ने रंजीत के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.