मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग सात वर्ष पहले होलिका दहन देख कर लौट रही 12 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में सोहन प्रसाद (36) को दोषी करार दिया गया। सजा की बिंदू पर 16 फरवरी को सुनवाई होगी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने कोर्ट के समक्ष पांच गवाहों को पेश किया। किशोरी के पिता ने 21 मार्च, 2019 को मीनापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में कहा गया था कि 20 मार्च 2019 की रात उसकी पुत्री होलिका दहन देखकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में सोहन प्रसाद उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसकी पुत्री के शोर मचाने पर गांव के एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे मुक्त कराकर घर पर पहुंचाया। मामले की जांच के बाद पुल...