गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सदर थाने में रविवार को केस दर्ज किया। दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि 25 अगस्त से 20 नवंबर 2025 के बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को शादी का भरोसा दिलाकर उसका यौन शोषण जारी रखा। मामले में मोड़ तब आया जब पीड़िता की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के साथ-साथ तीन दोस्तों ने उसकी वी...