फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने भदान चौराहा के पाए से एक पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े आरोपी का नाम कन्हैया उर्फ रोहित पुत्र निरोग चन्द निवासी कौरारी खेडा थाना नगला खंगर बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बताते चलें थाना नगला खंगर क्षेत्र में कुछ माह पूर्व आरोपी ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस तभी से उसकी तलाश में लगी हुई थी। बुधवार को आरोपी को सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...