हापुड़, जनवरी 12 -- नगर के मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्ष की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है कि एक जनवरी की रात को उसकी 16 वर्ष की बेटी घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला युवक उसकी बेटी को अपने परिचित के घर ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को किसी का जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को अब पीड़ा हुई तो उसने मां को मामले की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने...