शामली, जनवरी 21 -- एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की मध्यरात्रि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि तभी एक पड़ोसी दीवार फांदकर उसके घर के अंदर घुस आया तथा उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी ने घटना के बारे में जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...