सहारनपुर, अप्रैल 20 -- सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले से युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़िता की मां ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बदहवास हालत में घर पहुंची किशोरी ने आरोपी युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने बताया कि महानगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी कोई बहला-फुसलाकर ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके पश्चात पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोपी के चंगुल से छूटकर बदहवास हालत में किशोरी अपने घर पहुंची और उसने दुष्कर्म की जानकारी परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.