महाराजगंज, सितम्बर 14 -- सिन्दुरिया। सन्दुरिया क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि आरोपी संजय गुप्ता शुक्रवार की रात दस बजे उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। शोर सुनकर घर के लोगों को जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी संजय गुप्ता के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...