गाज़ियाबाद, दिसम्बर 28 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला फुसला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी तीन महीने की गर्भवती हो गई। पता चलने पर किशोरी के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंदिरापुरम क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की मां के अनुसार उनके पड़ोस में अनुज रहता है। दोनों के परिजन दिन में काम पर चले जाते थे और घरों पर किशोरी और अनुज ही रहते थे। आरोप है कि अनुज ने किशोरी को झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसके पेट में दर्द हुआ, तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां पर जांच के दौरान डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। जब यह बात डॉक्टर ने परिजनों को बताई, तो उनके होश उड...