सासाराम, फरवरी 7 -- सासाराम, निज संवाददाता। किशोरी से दुराचार व वीडियो वायरल करने के करीब पांच साल पुराने मामले में जिला जज सात अरविंद की विशेष पॉक्सो अदालत ने दिनारा (भानस) थाना क्षेत्र के डढ़ांव निवासी निशांत सिंह को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अभियुक्त पर विशेष अदालत ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। वहीं विशेष अदालत ने पीड़िता के पुनर्वास के लिए पांच लाख रुपए मुआवजा भुगतान के लिए डीएम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पत्र जारी करने का भी आदेश दिया है। जुर्माने की राशि पीड़िता को देय होगी। मामले की प्राथमिकी किशोरी के पिता ने स्थानीय थाने में दर्ज करायी थी। बताया जाता है कि अभियुक्त घटना से पहले से ही पीड़िता पर बुरी नजर रखता था। इसी क्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.