रुडकी, मई 18 -- क्षेत्र निवासी एक युवक गांव की ही किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल रिर्पोट के आधार पर युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। 15 मई को एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नाबालिग को दो दिन पहले बरामद कर उसका मेडिकल भी करा दिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुराचार करने वाले युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.