लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। शारदानगर थाना इलाके में शराब के नशे में किशोरी से हुई छेड़छाड़ की वजह से लोगों में आक्रोश फैल गया। जवाब में किशोरी के घरवालों ने युवक की पिटाई कर दी। फिर दोनों गांव के लोग आमने सामने आ गए। गनीमत रही कि तब तक सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिससे मामला शांत हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शारदानगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक किशोरी अपने घर में मौजूद थी। तभी उसके घर में पास के गांव ओसियापुरवा निवासी पप्पू घुस गया। वह शराब के नशे में था। बताया जाता है कि उसने किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने शोर मचाया तो घरवालों ने पप्पू को पकड़ किया। घरवालों ने पप्पू की पिटाई कर दी। जिससे उसको चोट आई। उसके अपने गांव जाकर लोगों को बताया कि उसकी बेवजह पिटाई की गई है। घट...