अलीगढ़, दिसम्बर 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर काम कर रही किशोरी से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर धमकी दे डाली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के बाहर काम कर रही थी। आरोप हैकि इसी बीच मोहल्ले का ही युवक आ गया। आरोपी मोबाइल में किशोरी को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। विरोध पर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने परिजनों को बताया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...