महाराजगंज, फरवरी 11 -- कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। गांव में बारात आई थी और डीजे चल रहा था। इसी दौरान किशोरी घर के बगल शौचालय के लिए गयी थी। गांव के ही दो युवक अंधेरे का फायदा उठा कर किशोरी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। किशोरी अपने साथ अचानक हुई घटना से मदद की गुहार लगाई। परिजन मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिए और दूसरा भागने में सफल रहा। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...