महाराजगंज, मई 30 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक पुलिस ने गुरुवार को किशोरी के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी पन्द्रह वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ किया। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के विरुद्ध 26 मई को केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। विवेचना उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल को सुपुर्द हुई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपित गुलहसन को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय चालान कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनीष कुमार पटेल, कांस्टेबिल अरविन्द कुमार निगम शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.