बदायूं, दिसम्बर 2 -- करीब एक सप्ताह पहले मंडप कार्यक्रम देख रही किशोरी से मोहल्ले के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में मंडप कार्यक्रम चल रहा था और डीजे बज रहा था। नाबालिग बेटी घर की छत से कार्यक्रम देख रही थी। आरोप है कि 25 नवंबर की रात गांव का ही एक युवक दीवार के सहारे छत पर चढ़ आया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...