फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का एक युवक चार माह पूर्व मोबाइल दे रहा था। किशोरी ने मना किया तो वह मोबाइल फेंक कर चला गया था। मोबाइल लेकर उसके परिजनों को वापस किया और मामले की जानकारी दी। जिस पर दोनों परिवारों ने बिना कानूनी कार्रवाई के सुलह समझौता कर लिया था। इसके बाद 10 दिसंबर को बेटी जंगल जा रही थी। आरोपी युवक ने बीच रास्ते बेटी को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...