हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस, संवाददाता। कस्बा सिकंदराराऊ में मंगलवार सुबह किशोरी को उठाकर ले जाने का दुस्साहस करने वाले आरोपी की शाम को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एसओजी टीम व थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाब फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कोतवाली सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी मंगलवार सुबह अपने भाई को स्कूल छोडकर वापस घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे उठाकर ले जाने का दुस्साहस किया। युवक के चंगुल से किसी तरह छूटकर भाग जाने में सफल रही। दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी ने घर पहुंचकर ...