बरेली, दिसम्बर 22 -- शीशगढ़। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बेटी अपनी मौसी के साथ परचून की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। आरोपी अरविंद ने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को एसओ हरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.