पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 27 जनवरी को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर में मौजूद थी। आरोप है कि इस दौरान सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी पप्पू उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। इससे पुत्री सहम गई। विरोध करने पर आरोपी ने पुत्री के साथ मारपीट भी की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इसकी जानकारी पुत्री ने परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.