सहारनपुर, अप्रैल 4 -- सहारनपुर थाना जनकपुरी क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने क्षेत्र से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर सत्येंद्र नागर ने बताया कि आरोपी काका निवासी जनकनगर को ढमोला नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बुधवार को क्षेत्र में एक किशोरी के छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाए जाने पर जब लोग एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। तत्काल प्रभाव से परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार की रात आरोपी के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। गुरुवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी को ढमोला नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.