कौशाम्बी, फरवरी 18 -- किशोरी से छेड़खानी के एक मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को अदालत ने दो दोषियों को तीन साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पिपरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी 18 जून 2019 को खेतों की ओर गई थी। वहां पहले से मौजूद लोधौर गांव के महेंद्र व लाला ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर दोनों युवक भाग निकले। मामले में दूसरे दिन पीड़िता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। मामले का विचारण अपर जिला जज सप्तम बृजेश यादव की अदालत में हुआ। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से कुल सात गवाह पेश किए गए। उभय पक्षों के तर्कों को सुनने और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत ने आरोपी महेंद्र व ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.