मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात दुकान से सामान लेकर लौट रही किशोरी से छेड़खानी की गई। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने परिजनों के साथ मारपीट की, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को कटरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात किशोरी दुकान से सामान लाने गई थी। इसी दौरान एक दर्जन आरोपितों ने किशोरी से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की गई। थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...