अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- n पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी किशोरी n चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा खैर, संवाददाता। सोफा चौकी क्षेत्र के एक गांव में पशुओं का चारा लेने खेत पर जा रही किशोरी के साथ नामजद ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख मौजूद तीन नामजदों ने भागने का प्रयास किया। इसपर ग्रामीणों ने एक नामजद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोआरोपियों को जेल भेज दिया है। 19 दिसम्बर की दोपहर सोफा चौकी के एक गांव निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी पशुओं का चारा लेने खेत पर जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गैर समुदाय के तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया तथा सरसों के खेत में खींचकर ले गये। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया तथा अन्य दो युवक बाइक लेकर रखवाली करते...