बेगुसराय, फरवरी 18 -- वीरपुर, निज संवाददाता। मैदा बभनगामा बहियार में घास काटने गई एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ चार मनचलों ने गैंग रेप की कोशिश की। लड़की के शोर करने से वहां कुछ ग्रामीण के आ जाने के कारण सभी युवक भाग गए। हालांकि लड़की की पहचान पर उन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने किशोरी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके अनुसार मंगलवार को उक्त किशोरी जगदर बहियार में घास काट रही थी। तभी मैदा बभनगामा गांव के मो जमानत,मो आफताब,मो मिस्टर और मो इम्तियाज वहां आ धमके और उसे जमीन पर पटक दिया। वेलोग कचिया हंसुआ का भय दिखा कर रेप करने का प्रयास करने लगे। लड़की के रोने-चिल्लाने की आवाज सुन वहां खेत में काम कर रहे ग्रामीण रविंद्र चौधरी व दिनेश पंडित आ गए। उन्हें देख कर सभी युवक भाग गए। घटना के सम्बंध में पीड़िता द्वारा प...