कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ युवक ने अभद्रता की। किशोरी ने विरोध किया और घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। मां उलाहना लेकर पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दो दिन पहले खेत से घर वापस आ रही थी। इसी बीच पप्पू पुत्र बड़का ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। किशोरी ने इसका जोरदार विरोध किया। घर आकर पूरे मामले की जानकारी अपनी मां को दी। मां आरोपी पप्पू के घर उलाहना देने गई तो अंसार अहमद, अनवरी बेगम व अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता को लेकर उसकी मां करारी थाना पहुंची। मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.