रांची, सितम्बर 28 -- रांची। रातू रोड के न्यू मार्केट चौक पर रविवार को किशोरी सिंह यादव की प्रतिमा स्थापित की गई। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मूर्ति का अनावरण किया। वे श्री महावीर मंडल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। वह जीवन काल में शहर में शहर में सम्प्रदायिक सौहार्द के लिए काम करते रहे। मौके पर डॉ संजय कुमार, जय सिंह यादव, सुनील यादव, संजय पोद्दार समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...