बांदा, दिसम्बर 11 -- बांदा। संवाददाता गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी 16वर्षीय रानी पुत्री मिठाईलाल ने बुधवार की शाम घरेलू किसी बात से नाराज होकर कमरे के अंदर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे घरवालों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव निवासी 20वर्षीय राधा पत्नी विनीत ने घरेलू कलह से तंग आकर गुरुवार की दोपहर कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। मौके पर पहुंचे घरवालों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...